
भोपाल। नागरिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित टीटी नगर विजयदशमी समारोह की तैयारियों को लेकर हिंदी भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा कर सुझाव लिए गए।
समिति के स्वागत अध्यक्ष वात्सायन जैन (सोनू भाभा) ने बताया कि इस बार समारोह में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के भव्य पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही राघोगढ़ और भोपाल के आतिशबाजों द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
