खेत में मवेशियों को मारने फैलाए गए करंट से गई थी युवक जान

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत सगड़ा महगवां स्थित खेत में खड़ी मक्के की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए बिजली का करंट दौड़ता तार फैलाया गया था जिसकी चपेट में आने से युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने किसान के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महेन्द्र धुर्वे 45 वर्ष निवासी गढ़ा का 7 सितंबर 2026 को रमखिरिया में अपने रिश्तेदार रामनारायण गौड़ के घर आया हुआ था। रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच महेन्द्र अपने रिश्तेदार के घर से पैदल ही अपनी ससुराल मटवारा जाने के लिए निकला था। एक खेत से गुजरते समय महेन्द्र का पैर वहां जमीन पर बिछे जीआई तार से टकरा गया। तार में दौड़ रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जब मामले की बारीकी से जांच की और घटनास्थल के आसपास के किसानों भूरा उर्फ भूरेलाल चौधरी, सीताराम चौधरी व ग्राम कोटवार गिरवर प्रसाद के बयान दर्ज किए, तो पता चला श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट की जमीन को विवेक सिंह राजपूत निवासी सगड़ा महगवां ने सिकमी पर लिया है। इस खेत के आधे हिस्से में मक्के की फसल लगी है। मक्के को मवेशियों के नुकसान से बचाने के लिए उसने ने रेत खदान के बाजू से लेकर बांस के झाड़ तक लकड़ी की खूंटियां गाडक़र लोहे का तार खींचा था। इस तार का कनेक्शन विवेक ने सीधे खेत में लगे बिजली के खंभे से कर रखा था, जिसमें वह रोज रात को करंट छोड़ देता था। जांच के बाद आरोपी विवेक सिंह राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है ।

Next Post

सोने की चेन, मोबाइल लूटा

Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर। शहर में बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर दो लूट करते हुए सोने की चेन, मोबाइल झपट लिया । पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक सतना से मीटिंग के लिए जबलपुर आए प्राइवेट कर्मचारी विनीत गर्ग […]

You May Like