21 साल बाद फिर शुरू होगी सड़क परिवहन निगम की बस सेवा

भोपाल। कल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ का शुभारंभ होने जा रहा है। 21 साल पहले बंद हुई सड़क परिवहन निगम की बस सेवा अब फिर से शुरू होगी। इस सेवा के तहत तीन प्रकार की बसें संचालित की जाएंगी।

नगरीय निकायों के स्तर पर शहरों में बसें चलेंगी, राज्य के भीतर यात्रियों के आवागमन के लिए बस सेवा उपलब्ध होगी और मध्य प्रदेश से दूसरे राज्यों तक भी सड़क परिवहन निगम के माध्यम से बसें संचालित की जाएंगी।

मध्य प्रदेश में पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनने और गांवों से लेकर हाईवे तक कनेक्टिविटी बढ़ने के बीच इस नई परिवहन व्यवस्था को यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Post

राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जयपुर पहुंचेंगे नवीन, युवाओं से करेंगे संवाद

Thu Sep 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान जाएंगे। श्री नवीन सांगठनिक और सेवा प्रवास के लिए शुक्रवार को जयपुर पहुंचेंगे। भाजपा अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रमदान करेंगे। इसके साथ ही राज्य के […]

You May Like