सडक़ किनारे सज रहा कपड़ा बाजार

जबलपुर: सदर मोदीवाड़ा से तीसरे पुल को जोडऩे वाली सडक़ के बीच में बने विरमानी पेट्रोल पंप चौराहे पर अवैध रूप से हॉकरों द्वारा कपड़ा बाजार लगाया जा रहा है। आलम यह है कि यह अवैध दुकानदार सडक़ तक अपने कपड़े फैलाकर इनको बेचते है इतना ही नहीं इन कपड़ों को खरीदने वाले आम जन भी अपने वाहन सडक़ पर लगाकर कपड़े निहारते है। जिसके चलते सडक़ पर दिन में कई बार जाम के हालत भी बनते है। हॉकरों द्वारा यह दुकान  ठीक चौराहे के लैफ्ट टर्न पर सजाई हुई है।
  फुटपॉथ पर अवैध कब्जा
सदर बाजार एवं आस पास के क्षेत्रों में बने सारे फुटपॉथ इन हॉकरों द्वारा अवैध रूप से हथिया लिये गये है। तस्वीर यह रहती है कि शाम के वक्त खरीदी करने निकलने वाले आम जन अपनी जान की परवाह किये बिना ही सडक़ पर चलते है। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। प्रशासन को सख्ती करते हुये सारे फुटपॉथ इन अवैध रूप से जमे हॉकरों से तुरंत खाली कराना चाहिए।

Next Post

  ई- रिक्शा घोंट रहे ट्रैफिक का दम

Sun Mar 24 , 2024
सडक़ों पर लाईन से ई रिक्शा का कब्जा  जबलपुर: शहर की सडक़ों पर ई- रिक्शा की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई है कि प्रत्येक दस वाहनों में छह वाहन ई- रिक्शा होते हैं जिसके कारण अब जगह-जगह सिर्फ ई- रिक्शा ही लोगों को देखने मिल रहे हैं।उनकी बढ़ती संख्या और […]

You May Like