राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर होगी कारवाई

उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलेगा सम्मान – दीपकसिंह

इंदौर: राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लेट लतीफी या लापरवाही करने पर आपके खिलाफ कारवाही होगी। वहीं राजस्व वसूली और निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान भी किया जाएगा।यह बात संभागायुक्त दीपाकसिंह ने संभाग के अधिकारियों की बैठक में कही।  सिंह ने मुख्यमंत्री के राजस्व महाअभियान को लेकर विशेष बैठक बुलाई थी।
आज शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर संभाग के अधिकारियों की बैठक थी। बैठक में आयुक्त दीपकसिंह ने मुख्यमंत्री के राजस्व महाअभियान 2.0 को लेकर अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण और वसूली को लेकर  निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि नामांतरण प्रकरण 45 दिन में, बंटांकन 60 दिन और सीमांकन 30 दिन में निराकृत होना चाहिए। लंबित होने पर आपके खिलाफ कारवाई होगी।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इंदौर संभाग में एक हजार पटवारियों की नियुक्ति हो चुकी है, इंदौर जिले को दो सौ पटवारी मिले है। राजस्व प्रकरणों में पारित आदेश की तुरंत रिकॉर्ड में इंट्री होना चाहिए। वही राजस्व वसूली संपत्ति कर के समान डायवर्शन टैक्स की वसूली करे। छोटे प्लॉट धारकों को भी वसूली के दायरे में लाएं। भू – अर्जन के प्रकरणों को प्राथमिकता से करे। संभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुक्त ने कहा कि समय सीमा में प्रकरण निपटने वाले अधिकारियों को सम्मान मिलेगा और लापरवाही करने पर सजा मिलेगी।

बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेडेकर, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा, खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा, बड़वानी कलेक्टर डा. राहुल फंटिंग सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

गंदा पानी आने से रहवासी नाराज

Sat Jul 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like