नवागत जिला पंचायत CEO संघप्रिय ने किया देवसर जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण

सिंगरौली/देवसर :नवागत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) आईएएस संघप्रिय ने बुधवार को जनपद पंचायत देवसर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CEO संघप्रिय ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कार्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शासकीय कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय की स्वच्छता और व्यवस्थित कार्यप्रणाली से न केवल कर्मचारियों में सकारात्मक वातावरण बनता है, बल्कि आमजन को भी बेहतर सेवाएं मिलती हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

बाघ संरक्षण को आजीविका और आय सृजन से जोड़ने का आधार बने स्थानीय समुदायों का ज्ञान : यादव

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बाघ संरक्षण को स्थानीय समुदायों की आजीविका और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि स्थानीय समुदायों में मौजूद पारंपरिक ज्ञान को इसके लिए आधार बनाया जाना चाहिए। श्री यादव ने […]

You May Like