70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल कल से, विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका होंगे शामिल

ग्वालियर:70वीं जिला स्तरीय शालेय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 3 से 5 सितंबर तक सिंधिया स्कूल के किला परिसर में किया जाएगा। ट्रायल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता की संयोजक एवं प्राचार्य श्रीमती रेनू बेदी तथा सहसंयोजक बृजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग का ट्रायल 3 सितंबर को आयोजित होगा। अंडर-17 बालक वर्ग का ट्रायल 4 सितंबर तथा अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग का ट्रायल 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अंडर-17 बालिका वर्ग का ट्रायल भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया स्कूल के किला परिसर में आयोजित होगा।
आयोजकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म, जन्म प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी एवं अंकसूची सहित शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां साथ लानी होंगी।
सभी प्रतिभागियों के लिए क्रिकेट की संपूर्ण खेल किट लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल लेदर बॉल से आयोजित किया जाएगा।

Next Post

43 करोड़ के अतिरिक्त भुगतान को लेकर महापौर ने लिखा पीएस और आयुक्त को पत्र

Wed Sep 2 , 2026
रीवा: एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना क्लस्टर रीवा के अन्तर्गत कन्सेशनायर एम.एस.डब्ल्यू को कैपेक्स एवं 43 करोड़ के अतिरिक्त भुगतान पर पर सवाल उठाते हुए महापौर ने नगरीय प्रशासन प्रमुख सचिव एवं निगम आयुक्त को पत्र लिखा है.जिसमें उन्होने अपने पूर्व पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि भुगतान […]

You May Like