
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और मंत्री दिलीप अहिरवार ने विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने।
मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मामलों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर निराकरण योग्य मामलों का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि विस्तृत प्रक्रिया वाले प्रकरण संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजे गए।
मंत्रीद्वय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक जनसमस्या का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।
