भोपाल में 114 किलो मिठाई जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

भोपाल: त्योहारी सीजन के दौरान भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सीहोर रोड स्थित साईं मावा ट्रेडिंग पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने करीब 114 किलो विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार 800 रुपये बताई जा रही है।
जब्त मिठाइयों में हलवा, बर्फी और कृष्णा डिलिशियस स्वीट समेत अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारी सीजन में मिलावटी और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

Next Post

विभाग के प्रति ईमानदारी का जज्बा सेवानिवृत होने पर विशेष सम्मान दिलाता है-सेठी

Tue Sep 1 , 2026
बागली: बागली निवासी हेमसिहं जी तंवर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत हुए विभाग की ओर से गरिमा में विदाई समारोह आयोजित किया गया हाल ही में सेवा निवृत हुए वाहन चालक के पद पर हेमंसिहं तंवर ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग हमेशा परिवार की तरह मिला इस […]

You May Like