मई-जून का चावल नहीं मिलने का आरोप

दतिया: जिले के ग्राम भरसूला में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने कथित अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मई और जून माह का चावल उपलब्ध नहीं कराया गया। मामले को लेकर हनुमत सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण को लेकर सवाल उठाने और गेहूं के स्थान पर चावल की मांग करने पर उन्हें चावल देने से इनकार कर दिया गया। वहीं, संबंधित सचिव पर कथित तौर पर ग्रामीणों को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में ग्रामीणों ने पात्र हितग्राहियों को निर्धारित राशन उपलब्ध कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

अभय सिंह ने मलेशिया में 13वां पीएसए स्क्वैश टूर खिताब जीता

Sun Aug 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) भारत के अभय सिंह ने रविवार को मलेशिया के सेरेम्बन में टुआंकू मुहरिज़ ट्रॉफी 2026 में पुरुषों का सिंगल्स टाइटल जीता। टॉप सीड अभय ने पीएसए चैलेंजर टूर 15 इवेंट के फाइनल में हांगकांग के तीसरी सीड हेनरी लेउंग को 3-2 (11-7, 6-11, 3-11, 11-5, […]

You May Like