रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षा के लिए शक्ति का पहरा, सिटी बस-ऑटो में हुई जांच

इंदौर: रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस ने लोक परिवहन वाहनों पर निगरानी बढ़ा दी. शक्ति मोबाइल की टीमों ने शुक्रवार को सिटी बस, ऑटो और ई रिक्शा में विशेष चेकिंग की. संदिग्धों और नशे में घूमने वालों पर नजर रखने के साथ महिला यात्रियों से भी संवाद किया.रक्षाबंधन के चलते शहर में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने को देखते हुए शक्ति मोबाइल की टीमें अलग अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं.

इसी दौरान टीमों ने लोक परिवहन के वाहनों में सवार संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और नशाखोरों की जांच की. पुलिस टीम ने वाहन चालकों और कंडक्टरों को भी समझाइश दी कि वे स्वयं नशे की हालत में वाहन न चलाएं. इसके अलावा किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आने या नशे में कोई यात्री परेशानी पैदा करता दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया.

शक्ति मोबाइल की महिला पुलिसकर्मियों ने महिला यात्रियों से बातचीत कर उन्हें भी सतर्क रहने की समझाइश दी. किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगने, असहज स्थिति बनने या परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया. यातायात डीसीपी का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शक्ति मोबाइल की टीमें शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही हैं, ताकि महिलाएं बिना किसी डर के त्योहार मना सकें

Next Post

खरगे के 'शुद्धिकरण' मामले में दोषियों पर एससी-एसटी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज हो : राहुल

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद किये गए शुद्धिकरण मामले में दोषियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत […]

You May Like