ग्वालियर: ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के उपलक्ष्य में आज 21वें गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस समारोह में विभिन्न खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ी, प्रशासक, प्रशिक्षक एवं ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था एवं सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संस्था सम्मान प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयभान सिंह पवैया (अध्यक्ष, मप्र वित्त आयोग) होंगे। कार्यक्रम आज सायं 4:30 बजे बाल भवन सभागार, ग्वालियर में होगा। शिववीर सिंह भदौरिया, सचिव, जिला ओलंपिक संघ, ग्वालियर ने सभी से उपस्थिति का अनुरोध किया है।
