रीवा के गुढ़ में भीषण सड़क हादसा : 3 वर्षीय बच्ची की मौत, 4 लोग घायल, 3 गंभीर, मौक़े पर मची चीख पुकार

रीवा,  रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत भैरव बाबा मोड़ के पास हुए गुरुवार की शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में एक 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है जबकी 4 लोग घायल बताये गये है, जिनमे तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है । वहीं, हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य सेवाओं की एक बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है, जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चारों तरफ चीख-पुकार मच गई थी। घटना के बाद मौके पर दो एम्बुलेंस बुलाई गई थीं। आनन-फानन में दो घायलों को तो पहली एम्बुलेंस से अस्पताल रवाना कर दिया गया, लेकिन जब बाकी घायलों को ले जाने की बारी आई तो पता चला कि दूसरी एम्बुलेंस में ड्राइवर ही मौजूद नहीं था।

 

इस गंभीर लापरवाही के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे घायलों को सही समय पर इलाज मिलने में देरी हुई।दरअसल गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर हुई थी। इस हादसे में कुल चार लोग लहूलुहान हुए थे जबकी एक बाइक पर सवार तीन साल की एक मासूम बच्वी भी सवार थी, जिसकी मौक़े पर ही मौत की खबर है। बताया जा रहा है की बच्ची को लेकर परिजन उसका उपचार के लिए अस्पताल लेकर गये थे, जहा से लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया।

 

फिलहाल स्थानीय लोगों और गुढ़ थाना पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां 3 घायलों की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है।वही पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और बिना ड्राइवर की एम्बुलेंस के मामले को भी संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Next Post

अमरकंटक में चौथे सोमवार के बाद मंदिर - घाट हुए शांत , एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी

Thu Aug 27 , 2026
अमरकंटक , मां नर्मदा की उद्गम स्थली / आस्था की पावन नगरी अमरकंटक में श्रावण मास के चौथे सोमवार के समापन के साथ ही एक माह से उमड़ा श्रद्धा और शिवभक्ति का सैलाब धीरे-धीरे थम स गया । श्रावण के सोमवारो तक जहां नर्मदा उद्गम मंदिर , कोटितीर्थ घाट , […]

You May Like