रीवा :शहर की बीहर नदी के करहिया घाट पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात युवती का शव पेड़ में फंसा हुआ मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती नदी तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Next Post
बेसहारा 51 वरिष्ठजनों के साथ विकास गोस्वामी राष्ट्रसेवक सम्मान से सम्मानित
Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में स्वर्ग सदन आश्रम पर विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर धर्म समाज सेवा सप्ताह के तीसरे दिन 51 बेसहारा वरिष्ठजनों के साथ आश्रम के डायरेक्टर विकास गोस्वामी को राष्ट्रसेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में […]

You May Like
-
2 months ago
रक्षाबंधन की रौनक से बाजार हुए गुलजार
-
5 months ago
पुण्यतिथि पर रक्तदान कर दी सोनू को श्रद्धांजली
-
9 months ago
चाकूबाजी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार