1,146.460 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान नंबर के टाटा ट्रक सहित एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्यप्रदेश इकाई ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,146.460 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान राजस्थान नंबर के एक टाटा ट्रक को भी जब्त कर चालक एवं एकमात्र सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को खुफिया सूचना मिली थी कि बेगूं क्षेत्र से कटुन्दा मोड़ होते हुए मारवाड़ क्षेत्र की ओर टाटा ट्रक से डोडाचूरा की अवैध खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय, मध्यप्रदेश के अधिकारियों की विशेष निवारक टीम गठित कर 20 अगस्त की तड़के नीमच से संदिग्ध मार्ग पर रवाना की गई।

टीम ने संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी। अत्यधिक अंधेरा और संभावित रूप से हथियारबंद पायलट वाहनों की मौजूदगी की आशंका जैसी चुनौतियों के बावजूद अधिकारियों ने सतर्कता और रणनीतिक सूझबूझ के साथ निगरानी जारी रखी।प्रातः रायता से कटुन्दा मोड़ की ओर जा रहे राजस्थान नंबर के संदिग्ध टाटा ट्रक को रणनीतिक रूप से मार्ग अवरुद्ध कर रोक लिया गया। वाहन चालक एवं एकमात्र सवार व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसकी पहचान राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी के रूप में हुई।

वाहन की तलाशी के दौरान ट्रक बॉडी पर लगे लकड़ी के पट्टों एवं काले तिरपाल को हटाने पर 57 प्लास्टिक कट्टों में कुल 1,146.460 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद वाणिज्यिक मात्रा में बरामद डोडाचूरा तथा उसके परिवहन में प्रयुक्त टाटा ट्रक को जब्त कर लिया गया। आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत के संकल्प के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। CBN अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

ऊंचे रिटर्न का लालच देकर जन औषधि केंद्र संचालक से 3.34 लाख की ठगी

Fri Aug 21 , 2026
जबलपुर: शेयर ट्रेडिंग में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठग ने गोरखपुर थाना अंतर्गत गुप्तेश्वर में रहने वाले भारतीय जन औषधि केंद्र संचालक को जालसाजी का शिकार बनाया। फर्जी ऊंचे रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों से कुल 3,34,000 रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के […]

You May Like