राज्यसभा का नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन हाईकोर्ट की शरण में, दायर की चुनाव याचिका

जबलपुर। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा से नामांकन रद्द किये जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की गयी है। याचिका में कहा गया है कि न्यायालय में लंबित प्रकरण की जानकारी छुपाने के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नियम के दरकिनार करते हुए नामांकन निरस्त किया गया है। याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई संभावित है।

हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका में उनकी तरफ से कहा गया है कि एक महिला तरफ से दायर परिवाद की सुनवाई करते हुए तेलंगाना की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किये थे। परिवाद में उनके खिलाफ कोई विशेष आरोप नही है। उन्हें सिर्फ प्रतिवादी बनाये जाने के कारण न्यायालय में समन जारी किये थे। न्यायालय ने उनका पक्ष जानने के लिए समन जारी किये थे। उनके खिलाफ न्यायालय में कोई प्रकरण लंबित नही था। रिटर्निंग ऑफिसर ने नियम विरुद्ध तरीके से उनका नामांकन निरस्त किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन की तरफ से रिटर्निंग ऑफिसर ने राज्यसभा सदस्य के लिए दायर नामांकन को निरस्त कर दिया था। भाजपा की तरफ से आपत्ति की गयी थी कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में उनके खिलाफ समन जारी हुए है। जिसकी जानकारी उन्होने नामांकन पत्र में छुपाई है। नामांकन निरस्त किये जाने के खिलाफ उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष अपील दायर की थी। चुनाव आयोग से राहत नहीं मिलने के कारण उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के कारण याचिका में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए उन्हें चुनाव याचिका दायर करने की स्वतंत्रता प्रदान की थी।

Next Post

तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की घर वापसी नहीं : ममता

Tue Jul 21 , 2026
कोलकाता, 21 जुलाई (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की घर वापसी नहीं की जायेगी। सुश्री बनर्जी ने पार्टी की शहीद दिवस रैली में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम लिए बगैर उन पर जोरदार हमले किये और आरोप लगाया कि […]

You May Like