चंबल के पूर्व दस्यु सम्राट पंचम सिंह का निधन, 100 से ज्यादा हत्या के थे आरोपी

ग्वालियर: डकैत से संत बने चंबल के सातवें दशक के पूर्व दस्यु सम्राट पंचम सिंह चौहान का सौ वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जीवन पर इस समय बॉलीवुड में फिल्म बनाई जा रही है। वे देश की 25 जेलों में 400 से अधिक बार प्रवचन दे चुके हैं।

100 से ज्यादा हत्या के आरोपी दस्यु पंचम सिंह का 550 डाकुओं का गैंग था। उन्होंने 1972 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी के समक्ष सरेंडर किया था। उन पर 300 से ज्यादा केस दर्ज हुए थे। शांतिबाग में भारी तादाद में लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Next Post

डीवा टोला की सड़क बद से बद्तर

Mon Jul 20 , 2026
सिंगरौली : जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न के ग्राम पंचायत खुटार अंतर्गत डीवा टोला सड़क बद से बद्तर हो चुकी है।आरोप है कि नल-जल योजना के ठेकेदार ने पीसीसी सड़क को जेसीबी मशीन से तहस-नहस कराकर कार्य कराया, लेकिन इस बारिश में सड़क कीचड़ में जहां तब्दील है, वहीं घरों के […]

You May Like