मोरवा की मुख्य मार्ग की सड़के बदहाल

सिंगरौली :नगर निगम क्षेत्र मोरवा के वार्ड क्रमांक-8 की मुख्य बाजार सड़के इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रही हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उनमे भरा बारिश का पानी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान सड़क और गड्ढों में फर्क करना मुश्किल हो जाता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय व्यापारियों के अनुसार बाजार के दिनों में यहां भारी भीड़ रहती है। ऐसे में जब चार पहिया या अन्य वाहन जलभराव वाले गड्ढों से गुजरते हैं तो गंदा पानी सीधे दुकानों और पैदल चल रहे लोगों पर उछलता है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना असुविधा झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने बताया कि भगवती दुकान के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा है। वहीं एक खुला वाल्व-वाटर प्वाइंट भी मौजूद है, जो लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खुला होने के कारण यहां कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसे सुरक्षित करने या मरम्मत की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मोरवा शहर की स्थिति केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है। एलआईजी चौराहा से सरस्वती शिशु मंदिर, भगवती दुकान, भाटिया रोड और गायत्री मंदिर मार्ग तक कई स्थानों पर सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दोपहिया वाहन चालको, स्कूली बच्चो, बुजुर्गों तथा पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर निगम एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि बरसात के बीच अस्थायी मरम्मत और जल निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए तथा बारिश समाप्त होते ही गुणवत्तापूर्ण स्थायी सड़क निर्माण कराया जाए। लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार की जर्जर सड़के विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को उजागर कर रही हैं और अब समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है।

Next Post

जून में रिटेल महंगाई 4.38% के 17 महीने के उच्च स्तर पर, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, पीएम से जवाब की मांग

Tue Jul 14 , 2026
नई दिल्ली, जून महीने में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 4.38 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले 17 महीनों का उच्चतम स्तर है। इस आंकड़े ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को मुखर होने का मौका दे दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तीखी प्रतिक्रिया देते […]

You May Like