जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 3 घायल

सतना: जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। खेत से सड़क निकालने को लेकर हुए विवाद में फावड़े, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ा गांव निवासी 72 वर्षीय इंद्रपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे वह अपने बेटे प्रदीप सिंह के साथ आराजी नंबर-241 स्थित खेत पर थे।

इसी दौरान जगदीश सिंह, सूर्यपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह वहां पहुंचे। खेत से सड़क निकालने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर फावड़े, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे इंद्रपाल सिंह के नाती अंकित सिंह को भी चोटें आईं। तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इंद्रपाल सिंह की शिकायत पर जगदीश सिंह, सूर्यपाल सिंह और चंद्रपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के समय भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीतेश्वर सिंह भी मौके पर मौजूद थे और विवाद में उनकी भूमिका थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान यदि साक्ष्य और गवाहों के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी

Sat Jul 11 , 2026
अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया। लंबे समय से दर्शक एक ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर […]

You May Like

Play sound