खरगे ने गायिका तीजन बाई के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय लोक कला, विशेषकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। श्री खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक कला, खासकर छत्तीसगढ़ के संस्कृति जगत ने अपनी एक विलक्षण प्रतिभा को खो दिया है। उन्होंने अपने ओजस्वी गायन और अद्भुत प्रस्तुति के माध्यम से पंडवानी जैसी समृद्ध लोक परंपरा को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शिष्यों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Next Post

जिनेवा में ए आई पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे कीर्ति वर्धन

Sun Jul 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 6 और 7 जुलाई को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन पर पहले वैश्विक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शासन पर वैश्विक संवाद सार्वभौमिक […]

You May Like