दिल्ली में आज से पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा

नयी दिल्ली, 25 मई (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिये।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल आज से 2.61 रुपये महंगा होकर 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत भी 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

गत 15 मई से अब तक 11 दिन में दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है। चार बार में दिल्ली में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये महंगा हो चुका है।

दूसरे शहरों में भी कीमतों में इसी अनुपात में बदलाव किया गया है, हालांकि वैट तथा लॉजिस्टिक्स लागत अलग-अलग होने से प्रभावी बदलाव में थोड़ा अंतर होता है।

 

Next Post

महाकाल क्षेत्र में बन रहा नया हेरिटेज मार्ग

Mon May 25 , 2026
उज्जैन: महाराजवाड़ा पुराने स्कूल को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया है. इसी के पास स्थित प्राचीन चढ़ाव के समीप एक नया रास्ता निकाला गया है, जो चौबीस खंभा मार्ग से जुड़ते हुए दुग्गड़ परिसर होकर सीधे पुराने महाकाल थाने के पास महाकाल मंदिर तक पहुंचेगा. यही पुलिस चौकी के […]

You May Like