
सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना पहुंचकर तीन शोक संतृप्त परिवारों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बधाया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के कार्यवाह उत्तम बनर्जी के पिता स्वर्गीय दादा असीम बनर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया। इसके बाद संघ परिवार के मणिकांत माहेश्वरी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सरोज देवी माहेश्वरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सिटी कोतवाली के पीछे स्थित माहेश्वरी निवास में स्व. श्रीमती माहेश्वरी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। और प्रवास के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। चित्रकूट विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष विजयपाल यादव के डालीबाबा चौक कामता टोला स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे औपचारिक भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजयपाल यादव की पूज्य माता स्व. श्रीमती मूर्ति देवी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। स्व. श्रीमती यादव का 20 मार्च 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद सतना गणेश सिंह, खजुराहो सांसद बीडी शर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार, समाजसेवी श्रीकृष्ण माहेश्वरी, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, समाजसेवी डॉ. स्वप्ना वर्मा, सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
