इंदौर, 25 जून (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों में नरमी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड नीचा बिका। तिलहन में पूछपरख रही। दलहनों में भाव बने रहे। दालों में लिवाली से स्थिरता रही। चावल में उठाव बना बताया गया।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। शक्कर में 04 गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला लिवाली से ऊंचा बिका। खोपरा बूरा तथा साबूदाना में मजबूती रही। हल्दी में पूछपरख बताई गईं।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में नरमी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड नीचा होकर बिका। तिलहनों में लिवाली से सुधार दर्ज किया गया।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में भाव स्थिरता लिए रहे। आज चना तथा मूंग में उठाव बढ़ा रहा। दालों में मांग बनी रही जिससे भाव मजबूत रहे। चावल में कामकाज सुधार लिए बताया गया।