रूस यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से रहेगा सक्रिय: विदेश मंत्रालय

मास्को, 12 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) रूस संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से नजर रख रहा है और चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहता है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संगठनों विभाग के निदेशक किरिल लोग्विनोव ने स्पुतनिक को दी।

श्री लोग्विनोव ने कहा, “रूसी पक्ष अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह से जांचने का इरादा रखता है। हम नामांकन प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है।

रूसी राजनयिक ने कहा, “हालांकि औपचारिक रूप से यह पद विशुद्ध रूप से प्रशासनिक प्रकृति का है, हम लगातार इस बात पर बल देते हैं कि वास्तव में, इस पद पर आसीन अधिकारी के पास संगठन के एजेंडे पर मौजूद मुद्दों पर विचार-विमर्श को प्रभावित करने के लिए कई तरह के साधन मौजूद हैं जिनमें राजनीतिक मुद्दे भी शामिल हैं।”

 

Next Post

चौथा अंपायर की वजह से CSK को मिला पहली जीत? अंपायर से भिड़े दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी

Sun Apr 12 , 2026
संजू सैमसन के नाबाद 115 रनों की बदौलत चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया। 19वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स न बदलने देने पर अंपायर से हुआ विवाद। एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए IPL 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली […]

You May Like

मनोरंजन