आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दो सीएसआई की विभागीय जांच के आदेश

इंदौर: निगम आयुक्त ने आज शहर विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य का दौरा कर मौका निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने दो सीएसआई की विभागीय जांच के आदेश दिए. वहीं स्वास्थ अधिकारी का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल आज सुबह झोन 2 एवं 12 के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का मौका निरीक्षण किया. आयुक्त ने मधु मिलन चौराहा, गणगौर घाट, मुंबई बाजार, मच्छी बाजार, चंद्रभागा पुल व, राज मोहल्ला, जिंसी चौराहे का दौरा कर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी.

आयुक्त ने मुंबई बाजार में सफाई कार्य ठीक नहीं होने पर क्षेत्रीय दरोगा को फटकार लगाई. साथ ही सफाई सुचारू रूप से करने कर निर्देश दिए. इसके बाद चंद्र भागा पुल के पास पिछली रात में सार्वजनिक कार्यक्रम का कचरा, गंदगी नाले किनारे डालने पर संबंधित पर चालानी कार्रवाई करने के आदेश दिए. आयुक्त ने झोन क्रमांक 02 एवं 12 के सीएसआई की विभागीय जांच लगने निर्देश दिए. उक्त दोनों झोन के सीएसआई द्वारा सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर कार्रवाई की गई है. साथ ही स्वास्थ अधिकारी का 3 दिवस का वेतन काटने के भी आदेश दिए.आयुक्त के कंडीलपुरा, जिंसी इतवारिया सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था देखने के बाद दुकानों के बाहर डस्टबिन नहीं लगा होने पर क्षेत्रीय दरोगा का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.

Next Post

वो गेंदबाज जिन्होंने बिना रन दिए फेंकी थी 131 गेंद, पिच पर सिक्का रख करते करते थे गेंदबाजी; जानें उनकी कहानी

Sat Apr 4 , 2026
बापू नाडकर्णी भारतीय क्रिकेट के महान ऑलराउंडर थे, जिन्होंने सटीक गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से पहचान बनाई। उनका 21.5 ओवर का मेडन स्पेल आज भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी महानता आंकड़ों से कहीं ज्यादा उनकी शैली और प्रभाव में झलकती है। […]

You May Like

Play sound