सारनी: रमजान के पावन पर्व के समापन पर ईदुल फितर की नमाज अदा करने के बाद देश में अमन चैन एवं भाई चारे के लिए दुआ मांगी. शनिवार को ईदुल फितर की नमाज जामा मस्जिद मे इमाम निसार अहमद साहब ने अदा कराई. नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी.जामा मस्जिद मे ईद की नमाज की व्यवस्थाओ का एसडीओपी प्रियंका करचाम, टीआई जयपाल इवनाती, नायब तहसीलदार संतोष पथोंरिया ने जायजा लिया.
अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद के अध्यक्ष रफी अहमद एवं सचिव अब्दुल रहमान खान ने बताया कि रमजान माह मे एक माह रोजे रखने के बाद अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए ईद कि नमाज अदा की जाती है.उन्होंने कहा कि रमजान पावन महीने मे गरीबो को जकात एवं फितरा दिया जाता है. जिससे गरीब भी ईद का त्यौहार खुशियों के साथ मना सके.ई द पर आपस मे मिलकर गिले सिकवे भी दूर करते है. कमेटी के सचिव अब्दुल रहमान खान ने कहा कि ई दुल फितर की नमाज अदा करने के बाद रिश्तेदार एवं दोस्तों के घर जाकर सेवइयाँ खाते हैऔर एक दूसरे को मुबारक़ देते है. ई दुल फितर को मीठी ईद भी कहते है.
