बेंगलुरु, 13 मार्च (वार्ता) ई- काॅमर्स मंच अमेजन बिजनेस ने कहा है कि उसने वर्ष 2025 में भारत के उद्योग-व्यापार क्षेत्र की इकाइयों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय लाभ के अवसर प्राप्त करने में मदद की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके साथ जुड़ कर छोटे उद्यमों से लेकर बड़ी कंपनियों तक को उसके मंच पर कैशबैक रिवॉर्ड्स, बल्क डिस्काउंट्स और खास सौदों के जरिए फायदा मिला। उसका कहना है कि इन इकाइयों को इस मूल्य का एक बड़ा हिस्सा अमेजन बिजनेस पर मिलने वाली सीमलेस जीएसटी-कम्प्लायंट इनवॉइसिंग से भी मिला है।
अमेजन बिजनेस के डायरेक्टर मित्रंजन भदुरी ने कहा, “हर संगठन, चाहे वह किसी दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र का एक स्पेशलिटी रेस्टोरेंट हो या एक फॉर्च्यून 500 एंटरप्राइज , सभी कम संसाधनों से अधिक काम करना चाहते हैं। अमेजन बिजनेस समान रूप से चयन, प्रतिस्पर्धी कीमत और डिजिटल खरीद की सुविधा उपलब्ध करा कर उन्हें इसमें मदद करता है। 2025 में हमारे ग्राहकों द्वारा हासिल किए गए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ हुआ। इससे स्पष्ट होता है कि जब संगठन एक बेहतर ढांचा सुविधा तैयार कर पारदर्शी तरीके और ग्राहक उन्मुख रणनीति अपनाता है तो वास्तविक लाभ सामने आता है।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उनके प्लेटफार्म के माध्यम से कुल बिक्री में 40 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से अधिक बढ़ोत्तरी हुई है,कुल बिक्री में लगभग 35 प्रतिशत और पंजीकृत ग्राहक आधार में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे मजबूत रुझान टियर-2 और टियर-3 शहरों में देखा गया है, जैसे उत्तर और पश्चिम में सूरत और लुधियाना, तथा दक्षिण में कोयंबटूर और कोच्चि जैसे शहर। ये शहर उसके ग्राहक आधार में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखते हैं जो दर्शाता है कि ऑनलाइन खरीदारी की ओर बदलाव अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है।

