जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत क्राइस्टचर्च गल्र्स स्कूल परिसर में बने चर्च में रविवार को हंगामा हो गया। दरअसल चर्च में महिला दिवस के अवसर पर चल रहे महिला सम्मान के कार्यक्रम के दौरान एक निलंबित प्राचार्य पहुंच गई और हंगामा करते हुए धक्कामुक्की कर दी। मामले को लेकर ईसाई समाज के लोग आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और एफआईआर दर्ज की मांग की।
जानकारी के मुताबिक क्राइस्टचर्च गल्र्स स्कूल परिसर में बने चर्च में महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान का कार्यक्रम चल रहा था।। आरोप है कि क्राइस्टचर्च बॉय स्कूल से निष्कासित प्राचार्य लेडली मैथ्यूज ने पहुंचकर हंगामा किया बल्कि माइक छीनते हुए चर्च के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की की। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Next Post
पुरानी रंजिश में रास्ते मे रोका फिर ईंट मारकर युवक का सिर फोड़ा
Mon Mar 9 , 2026
इन्दौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र की नंदबाग कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे फरियादी को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने […]

You May Like
-
5 months ago
नकली सोने की माला देकर 13 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी
-
11 months ago
जुआ फड़ों पर छापा, 15 पकड़ाए, 21 हजार नगदी जब्त
-
6 months ago
85 वारंटी, 25 तस्कर, 4 आर्म्स पकड़ाए