सरसों के खेत में छिपी थी करोड़ों की अफीम की खेती, 50 हजार से ज्यादा पौधे जब्त

छतरपुर: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। गढ़ीमलहरा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने उर्दमऊ गांव में सरसों के खेत के भीतर छिपाकर की जा रही अफीम की खेती पर छापा मारकर करीब 50 हजार से अधिक पौधे जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी मलखान कुशवाहा अपने खेत में सरसों की आड़ में अफीम की अवैध खेती कर रहा था। इस बात की भनक गांव में किसी को नहीं थी, लेकिन मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद थाना प्रभारी रीता सिंह ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद छह पुलिस जवानों की टीम तैयार कर देर रात खेत पर दबिश दी गई।

जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेत का नजारा देखकर हैरान रह गई। जहां सरसों की फसल होनी चाहिए थी, वहां बड़ी संख्या में अफीम के पौधे लगे हुए थे। आरोपी किसान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब आधा एकड़ जमीन में यह खेती कर रहा था।

थाना प्रभारी रीता सिंह के अनुसार जब पौधों की गिनती करवाई गई तो संख्या 50 हजार से अधिक निकली। इतने बड़े पैमाने पर अवैध खेती मिलने से पुलिस भी चौंक गई।
पुलिस ने पूरी फसल को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

दांपत्य समाप्त करने की मांग अदालत ने की स्वीकार

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर:कुटुम्ब न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने क्रूरता साबित पाते हुए दांपत्य समाप्त करने मांग स्वीकार कर ली। इसी के साथ जबलपुर निवासी पति अभिषेक ने राहत की सांस ली। उसने पत्नी जयंती से विवाह विच्छेद की मांग की थी। आवेदक की ओर से अधिवक्ता एचआर […]

You May Like