आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के घर इस बार होली की खुशियां फीकी रहीं

ग्वालियर: महीनों से वेतन न मिलने के कारण हजारों आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों के घर इस बार होली की खुशियां फीकी रहीं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द भुगतान और शोषण रोकने की मांग की है, अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। महीनों से भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जिससे इस बार कई घरों में होली का त्योहार फीका रह गया।

मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अनुसार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में करीब 30 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी विभिन्न इकाइयों में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें करीब 70 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं, जो वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बावजूद कई कर्मचारियों को 4 से 8 महीने तक वेतन नहीं मिला है।

Next Post

प्राथमिकता से हटेंगे तालाबों के कैचमेंट एरिया के अतिक्रमण

Fri Mar 6 , 2026
ग्वालियर:जिले के जिन तालाबों के कैचमेंट एरिया में कोई रुकावट या अतिक्रमण है तो उसे प्रमुखता से हटाएं। इस कार्य में कोई ढ़िलाई न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारी के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। […]

You May Like