मौसम ने बदला करवट, बरगवां में हुई बूंदाबांदी

गर्मी से मिली राहत,आसमान में छाये रहे बादल

सिंगरौली करीब एक महीने बाद आज तापमान में गिरावट रही। दोपहर के समय बैढ़न में जहां धूल भरी आंधी का असर रहा । वही बरगवां क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी के चलते गर्मी से राहत मिली है। मौसम के अचानक कवरट बदलने पर माना जा रहा है कि प्री-मानसून जल्द ही दस्तक देगा।

दरअसल आज दिन सोमवार को दोपहर के बाद बैढ़न क्षेत्र में आसमान में बादल मड़राने लगे और कुछ देर बार धूल भरी आंधी का असर रहा। किन्तु मौसम ने कुछ मेहरवानी बरगवां इलाके में किया। जहां बूंदाबांदी होने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून जल्द ही दस्तक देगा। दोपहर बाद से आसमान में बादल मड़राते नजर आये।

Next Post

चुनाव नतीजों की समीक्षा की महिला कांग्रेस ने

Tue Jun 18 , 2024
ग्वालियर: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के निर्देशानुसार आज ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनू परिहार ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक ली जिसमें महिला कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित रहीं एवं महिला कांग्रेस की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। चुनाव नतीजों की भी समीक्षा की गई। Total 0 Shares […]

You May Like