चावल, गेहूं, खाद्य तेल मजबूत; दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं और खाद्य तेलों में भी तेजी रही। चीनी में कमोबेश टिकाव रहा जबकि दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 3,859 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत सात रुपये चढ़कर 2,854 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। आटे की कीमत गत दिवस के स्तर पर रही। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। उड़द दाल औसतन 34 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल की कीमत 22 रुपये और चना दाल की 16 रुपये बढ़ी। मूंग दाल पांच रुपये चढ़ गयी। वहीं, मसूर दाल में 17 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा तीन रिंगिट की बढ़त में 4,046 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.52 प्रतिशत टूटकर 57.24 सेंट प्रति पौंड बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल और वनस्पति की औसत कीमत 101 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 75 रुपये और सरसों तेल में 51 रुपये महंगी हुई। मूंगफली तेल में 14 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। सोया तेल के भाव लगभग गत दिवस से स्तर पर पड़े रहे। मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी में टिकाव रहा।

Next Post

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने

Fri Feb 13 , 2026
जयपुर, 13 फरवरी (वार्ता) रियान पराग को आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइजी के लिए एक नए युग की शुरुआत है। राग, जिन्होंने 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था, ने अपने सभी […]

You May Like