मुंबई, 12 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 17 पैसे की मजबूती के साथ 90.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 22 पैसे टूटकर 90.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया 23 पैसे की बढ़त में 90.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.40 रुपये और नीचे 90.66 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपया मजबूत हुआ है।
