
भोपाल। देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से 30 जनवरी को पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा गया। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित नवीन पुलिस मुख्यालय परिसर में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रातः ठीक 11.00 बजे मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया। यह क्षण राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति स्मरण और कृतज्ञता का प्रतीक रहा।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल ने सेवा, बलिदान और राष्ट्रीय कर्तव्य के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने स्वतंत्रता सेनानियों की अमिट विरासत को स्मरण
