
टीकमगढ़। मासूम बेटियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दो दिन में पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दिन में दो दरिंदगी की वारदातें सामने आई हैं। हवस के शिकारियों ने मासूमों का अपना शिकार बनाया है। पहले मामले में 58 वर्ष के शासकीय शिक्षक कासिम खान ने अपने ही स्कूल की कक्षा 1 में पढ़ने वाली मासूम को शिकार बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कासिम पर दुष्कर्म एवं पॉस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार पलेरा थाना क्षेत्र के आरोपी प्रेम नारायण यादव ने अपनी हदों को पार करते हुए मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाकर उससे दुराचार किया। यह मामला सामने आते ही पलेरा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि आरोपी प्रेम नारायण यादव आज सलाखों के पीछे अपने कुकर्मों की सजा भुगत रहा है।
