महिलाओं को जागरूक करने पुलिस ने चलाया अभियान

ग्वालियर। पुलिस की महिला सेल ने सोमवार को किले पर महिलाओं की सुरक्षा हेतु चुप ना रहे, आवाज उठाए जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं और आमजन को जागरूक किया।

शहर में महिलाओं और युवतियों को जागरूक करने के लिये पुलिस की महिला सेल ने अभियान शुरू किया है। अपने अभियान के तहत सोमवार को महिला जागरूकता अभियान के तहत डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार ने पुलिस टीम के साथ किले पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु चुप ना रहे, आवाज उठाए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती अहिरवार ने छात्र एवं छात्राओं तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और बेटी की पेटी तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर एवं महिला सुरक्षा शाखा का स्टाफ प्रियंका, सउनि. राधेश्याम यादव, बनवारी लाल, महिला प्र.आर. ब्रजलता जाट तथा महिला व बहोड़ापुर थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Next Post

खाद्य विभाग ने मावा, पनीर, घी की फैक्ट्री पर दी दबिश, सैम्पल लिए

Mon Mar 18 , 2024
ग्वालियर। त्यौहार आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार ग्वालियर चंबल संभाग में मिलावटखोरों पर कार्रवाई करता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में डबरा पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लक्ष्मी कॉलोनी में एक फैक्ट्री पर बन रहे मावा, पनीर, घी बनाने के ठिकाने पर दबिश दी। फैक्ट्री से […]

You May Like