राशिफल-पंचांग : 24 जनवरी 2026

पंचांग 24 जनवरी 2026:-

रा.मि. 04 संवत् 2082 माघ शुक्ल षष्ठी शनिवासरे रात 10/36, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे दिन 12/51, शिव योगे दिन 1/3, कौलव करणे सू.उ. 6/38, सू.अ. 5/22, चन्द्रचार मीन, पर्व- श्रीशीतला षष्ठी, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 24 जनवरी 2026

वर्ष के प्रारंभ में अनिश्चय की राजनीति का सामना करना होगा, व्यापार में विशेष परिश्रम करना होगा, स्वास्थ्य गडग़ड़ रहेगा, चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष प्रयत्न करने से कार्यबनेगा, वर्ष के मध्य में यात्रा होगी, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में अधिकारियों से मेलजोल रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को विशेष चिकित्सा के क्षेत्र मेंसफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनेतिक अस्थिरता का सामना करना होगा, सिंह राशि के व्यक्तियोंको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को सुखद यात्रा होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को स्थितियों से संयम सतर्कता रखना हितकर रहेगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 24 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक चंचल, कोमल तथा आकर्षक व्यक्तित्ववान होगा, इनके कार्य एक से अधिक होते हैं, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, यात्राप्रिय एवं लेखनादि में अधिक रूचि रखने वाला होगा.

————————————————————-

मेष- लेन देन के मामले आपका पक्ष मजबूत होगा, कर्जदारी से छुटकारा मिल सकता है, इच्छानुसार सफलता प्राप्त होने का योग है. विवादास्पद कार्य सफल होंगे.

वृषभ- जोखिम के कार्यों में रूचि बढ़ेगी, पारिवारिक मामलों में अपनों की मदद से लाभ होगा, मित्रों का सामान्य सुख मिलेगा, अधूरे कार्यों के पूर्ण होने का योग है.

मिथुन- अनुशासन की कमी से काम का बोझ बढ़ेगा, केरिअर में अच्छी प्रस्ताव मिलेंगे, शारीरिक श्रम एवं मानसिक प्रसन्नता रहेगी, अतिथि वृश्चिकमन हो सकता है.

कर्क- कार्य विस्तार की संभावना बन सकती है, सामाजिक जीवन में आपकी भूमिका की सभी प्रशंसा करेंगे. अनावश्यक विवाद से बचें. दैनिक नियमितता का ध्यान रखें.

सिंह- आपकी भूमिका की सभी प्रशंसाा करेंगे, युवाओं के कैरिअर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं, स्थायी प्रयासों में लाभ होगा, मांगलिक कार्यो में खर्च होगा.

कन्या- तयशुदा कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता बढ़ेगी, वैभव के सामान पर विशेष खर्च की संभावना है. आजीविका के प्रयासों में सफलता मिलेगी, कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा.

तुला- सहयोगी आपके व्यवहार से अपमाति महसूस कर सकते है, धार्मिक कार्यों में मानसिक संतोष बना रहेगा, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, उत्साह एवं लगन रहेगी.

वृश्चिक- मनमौजी रवैया नुकसानदायी हो सकता है, परिचितों से नुकसान हो सकता है, शारीरिक अस्वस्थ्यता एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है. सुख साधनों में वृद्धि होगी.

धनु- कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, सुविधा के अभाव से परेशानी होगी, पारिवारिक क्लेश एवं विवाद से दूर रहें. अनावश्यक तनाव से बचें.

मकर- भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च की संभावना है, अपनी ताकत व पहुंच का सही लाभ लेने में नाकाम रहेंगे, न्यायालयीन प्रयासों में सफलता मिलेगी.

कुम्भ- विपरीत हालात में समझौता करना लाभकारी हैं, लेखन अध्ययन, एवं नवीन कार्यों की योजनाओं पर विचार होगा, जवाबदारी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी.

मीन- व्यर्थ की कार्यों में समय बीतेगा, पुराने विवाद के समाधान के आसार हैं, भूमि भवन वाहनादि के कार्यों में सावधानी रखें, परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम उत्तम रहेंगें.

————————————————————-

व्यापार-भविष्य:

माघ शुक्ल षष्ठी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, तिलहन, तेल, अलसी, सरसों में अच्छी मंदी होगी, रूई, चांदी के भाव में तेजी का योग है. आज 10 बजकर 30 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 1925 है.

————————————————————-

Next Post

निवेश की नई धुरी बनता मध्य प्रदेश

Sat Jan 24 , 2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2026 के मंच से जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को ‘रणनीतिक निवेश केंद्र’ के रूप में प्रस्तुत किया, तो यह केवल एक औपचारिक भाषण नहीं था, बल्कि राज्य की बदली हुई आर्थिक आत्मविश्वास का उद्घोष था. दावोस जैसे वैश्विक मंच पर मध्य प्रदेश […]

You May Like