युवा संगम में 732 युवाओं का हुआ चयन

जबलपुर: शासकीय संभागीय आईटीआई, जबलपुर में आयोजित ‘प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला’ एवं ‘युवा संगम’ में युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात मिली। मेले में शामिल हुई 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 732 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया। इस दौरान कुल 1800 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने चयनित युवाओं को अनुबंध पत्र वितरित किए।

उन्होंने युवाओं को ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा अब केवल रोजगार पाने वाले नहीं, बल्कि स्वरोजगार स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त संचालक एवं प्राचार्य शासकीय संभागीय आईटीआई जबलपुर बी.एस. पनिका एवं डॉ. अर्पित शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपसंचालक रोजगार एम.एस. मरकाम, महाप्रबंधक जिला रोजगार एवं उद्योग केंद्र विनीत रजक, प्लेसमेंट अधिकारी ललित कुमार डेहरिया, रोजगार अधिकारी सतीश काबड़े, मेला समन्वयक दीपेश उपाध्याय, प्रशिक्षण अधिकारी योगेश देशमुख, मेला प्रभारी रंजीत रोहितास प्रशिक्षण अधीक्षक तथा प्रशिक्षण अधिकारी नवीन मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

गढ़ा का केंद्रीय विद्यालय सूरतलाई में शिफ्ट करने की मांग

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर: शहर के उत्तरी प्रवेश द्वार पर स्थित गांव सूरतलाई में गढ़ा के केंद्रीय विद्यालय को स्थानांतरित करने की मांग क्षेत्र के सीनियर्स ने उठाई है। राजेन्द्र तिवारी, प्रकाश कुररिया, पीपी नेमा, अमर कुमार श्रीवास्तव, उमेश अग्निहोत्री, ओपी सोनी, बिरजू कुशवाहा और महेंद्र उपाध्याय ने कलेक्टर से अनुरोध किया है […]

You May Like