चितरंगी में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी हिरासत में

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 14 जनवरी की शाम करीब 6 बजे की है, जब किशोरी को बहला-फुसलाकर सुनसान खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन किशोरी को लेकर चितरंगी थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 70(2), 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

Next Post

शहीद एएसआई रामचरण गौतम के परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की श्रद्धानिधि

Thu Jan 15 , 2026
सतना। रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पवैया निवासी शहीद सहायक उप-निरीक्षक स्वर्गीय रामचरण गौतम के परिजनों को मध्यप्रदेश सरकार ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने स्वयं शहीद के पैतृक गांव पवैया पहुंचकर […]

You May Like