रुपया छह पैसे लुढ़का

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा सोमवार को 0.50 पैसे की मामूली तेजी के साथ 90.1750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज शुरू से ही गिरावट रही। यह सात पैसे गिरकर 90.2450 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 90.1825 रुपये और नीचे 90.3025 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपये पर दबाव देखा गया।

 

 

Next Post

महाराष्ट्र सरकार का निवेश-व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से करार

Tue Jan 13 , 2026
मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय व्यवसायों और महाराष्ट्र राज्य के बीच सहयोग बढ़ाने और परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत निवेश सुविधा, कारोबार की आसानी और उद्योग-सरकार के बीच […]

You May Like