ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 20 लोग घायल

मन्नत का कार्यक्रम कर माला देवी मंदिर से लौट रहे थे

 

नीमच। सिंगोली थानांतर्गत तिलस्वा महादेव रोड़ पर रविवार रात में एक सडक़ हादसा हो गया। यहां ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रॉली में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी यात्री तहसील के ग्राम कोज्या निवासी है, जो भील समाज के हैं और मन्नत पूरी करने के लिए मालादेवी के स्थान पर गए थे। लौटते समय ट्रॉली पलट गई और यह हादसा हो गया। फिलहाल सभी घायलों का जिला चिकित्सालय नीमच में इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को ग्राम कोज्या निवासी भील समाज के लोग ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलस्वा रोड़ स्थित गांव लालगंज के समीप मालादेवी माताजी के स्थान पर मन्नत पूरी करने गए थे। लौटते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलटी गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सिंगोली में प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया।

जहां घायलों का उपचार जारी है। ट्रैक्टर्स ट्राली में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल जानने जिला चिकित्सालय तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, नवीन गर्ग, पटवारी घनश्याम पांडेय आदि पहुंचे। उपचार में हर संभव मदद का उन्होंने भरोसा दिया।

Next Post

मोदी ने महत्वपूर्ण और भारी भरकम मंत्रालयों से दूर ही रखा है सहयोगी दलों को

Mon Jun 10 , 2024
नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के दम पर केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहयोगी दलों को महत्वपूर्ण , संवेदनशील तथा भारी भरकम मंत्रालयों से दूर ही रखा है। श्री मोदी ने सोमवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के […]

You May Like