पारा 42 डिग्री पार, गर्मी कर रही बेहाल
जबलपुर:मानसूनी प्रणालियां सक्रिय तो हो रही है लेकिन इसका असर फिलहाल शहर में नहीं दिख रहा है। पारा 42 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से सूर्यदेव तमतमायें रहे। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को झुलसाने आमादा रही। गर्म हवा के झोंके लोगों को झुलसाते रहे। चटख धूप और गर्म हवा के थपेड़े से बचने लोग घरों में ही रह रहे है जरूरी काम पर ही बाहर निकल रहे है।
मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पश्चिमी मानूसन तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण महाराष्ट्र और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से नगर में प्री मानूसनी गतिविधियां आरंभ हो गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सुबह के समय आद्रता 50 और शाम को 30 थी। दक्षिण पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने आज बारिश के आसार है।