मध्यप्रदेश : सभी 29 सीटों पर भाजपा की लगातार बढ़त

भोपाल, 04 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना शुरु होने के बाद दोपहर तक सामने आए रुझानों के अनुसार मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए है।

कई सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की बढ़त लगातार लाखों मतों में बनी हुई है।

इसी बीच राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ भी लगातार भाजपा प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए दोपहर लगभग दो बजे तक आए रुझानों के अनुसार इंदौर सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर ललवानी सर्वाधिक लगभग 10 लाख से ऊपर के मतों से अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाए हुए हैं।

गुना से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया लगभग चार लाख 60 हजार मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे बने हुए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो संसदीय क्षेत्र से अपने निकटतम प्रत्याशियों से लगभग चार लाख 40 हजार मतों से आगे बने हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय सीट पर लगभग छह लाख मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के विवेक साहू कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ से लगभग 70 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।
राजगढ़ संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भाजपा के रोडमल नागर से लगभग 63 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं बालाघाट से भाजपा की भारती पारधी लगभग डेढ़ लाख मतों से, बैतूल से डीडी उइके लगभग तीन लाख 34 हजार मतों से, भिंड से संध्या राय लगभग 30 हजार मताें से, भोपाल से आलोक शर्मा लगभग एक लाख 84 हजार मतों से, दमोह से राहुल सिंह लोधी लगभग दो लाख 85 हजार मतों से अपने निकटतम प्रत्याशियों से बढ़त बनाए हुए हैं।
देवास से पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सिंह लोधी शुरुआत से ही अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाए हुए हैं।
वे दाेपहर दो बजे तक लगभग चार लाख मतों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

धार से सावित्री ठाकुर लगभग पौने दो लाख मतों से, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह लगभग 51 हजार मतों से, होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी लगभग साढ़े तीन लाख मतों से, जबलपुर से आशीष दुबे लगभग पौने तीन लाख मतों से, खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल लगभग दो लाख 12 हजार मतों से, खरगोन से गजेंद्र पटेल लगभग सवा लाख मतों से आगे बने हुए हैं।

मंडला से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते लगभग 96 हजार मतों से, मंदसौर से सुधीर गुप्ता लगभग तीन लाख मतों से, मुरैना से शिवमंगल तोमर लगभग 33 हजार मतों से, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान लगभग एक लाख 90 हजार मतों से, रीवा से जनार्दन मिश्रा एक लाख 15 हजार मतों से, सागर से डॉ लता वानखेड़े सवा तीन लाख मतों से, सतना से गणेश सिंह 41 हजार मतों से, शहडोल से हिमाद्री सिंह पौने तीन लाख मतों से आगे चल रही हैं।

वहीं सीधी से डॉ राजेश मिश्रा एक लाख 19 हजार मतों से, टीकमगढ़ से डॉ वीरेंद्र कुमार पौने चार लाख मतों से और उज्जैन से अनिल फिरोजिया दो लाख 30 हजार मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

Next Post

रीवा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार 128413 मतों से आगे

Tue Jun 4 , 2024
रीवा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार 128413 मतों से आगे Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like