मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवंगत अमोल को श्रद्धांजलि अर्पित कि

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद अमोल का शव जबलपुर लाया जाएगा। इस घटना से शोक का माहौल है।

कलेक्टर पुत्र का पार्थिक शरीर एयर एम्बुलेंस से जबलपुर लाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर निवास पर पहुंचकर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवंगत अमोल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि कलेक्टर श्री सक्सेना के दिवंगत युवा एवं होनहार पुत्र की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Next Post

मदाखलत कर्मचारियों और ठेलें वालो में विवाद

Mon Jun 3 , 2024
ग्वालियर: महाराज बाड़े पर नगर निगम के मदाखलत कर्मचारी और ठेलें वालो में विवाद हो गया। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ठेले बालों ने नगर निगम के मदाखलत कर्मचारी पर वसूली का आरोप लगाया है। Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like