अफगानिस्तान में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 21 घायल

काबुल, 01 जून (वार्ता) दक्षिण अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 21 अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी प्रांतीय पुलिस विभाग के प्रवक्ता मुल्ला असदुल्ला जमशेद ने दी।

अधिकारी ने कहा कि यह घातक दुर्घटना कंधार को पश्चिमी हेरात प्रांत से जोड़ने वाले राजमार्ग पर मैवांड जिले में हुई जब एक कार एक रिक्शा से टकरा गई।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना हो सकता है।

अधिकारी ने कहा कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Next Post

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में पांच मरे, सात घायल

Sat Jun 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email फिरोजाबाद 01 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के रिजावली‌ क्षेत्र में शनिवार दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से कार और टेंपो में सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि सात अन्य गंभीर रुप से […]

You May Like