हर तरफ भाजपा की लहर है – यादव

देवरिया (उत्तरप्रदेश), 30 (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस समय पूरा देश मोदीमय है, हर तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर है।

डा यादव उत्तरप्रदेश के रॉबर्टसगंज लोकसभा क्षेत्र के दुद्धी विधानसभा के सोनभद्र में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण गौड़ एवं देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांकमणि त्रिपाठी के समर्थन में देवरिया सदर विधानसभा में रोड शो किया एवं आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। अब उनकी बातें देश में खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने तो संविधान को बचाने का बीड़ा उठाया है। पूरा देश मोदीमय है और हर तरफ भाजपा का माहौल है। इस बार भाजपा 370 पार और एनडीए 400 पार सीटों के साथ सत्ता में फिर से वापसी करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और पूरा घमंडिया गठबंधन झूठ की फैक्ट्री है। उन्होंने हमेशा से देश की जनता के साथ झूठे वादे किए और झूठ बोलने का इतिहास रचा है। वे अब भी झूठ ही बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी एक गरीब परिवार से आए और उन्होंने पिछले 10 वर्षों में देश से गरीबी दूर करने का काम किया है। गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं। महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए हैं। किसान, जवानों को उनको अधिकार और सम्मान दिलाया है।

डॉ. यादव ने कहा कि श्री मोदी ने देश से आतंकवाद खत्म किया। दुश्मन देश पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबब सिखाया।

Next Post

लापता किशोरी का मिला कंकाल, कपड़े से हुई पहचान गांव में खिचा सनाका, जांच में जुटी पुलिस

Thu May 30 , 2024
नवभारत न्यूज रीवा, 30 मई, मऊगंज जिले के नईगढ़ी में गुरूवार की सुबह एक नर कंकाल मिलने से हडकम्प मच गया. किशोरी की हत्या कर आरोपियों ने शव को घर से कुछ दूर स्थित माइन नहर में दफना दिया. यह कंकाल लापता किशोरी का बताया गया है. पुलिस पूरे मामले […]

You May Like