तेंदुए ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, बुरी तरह घायल

नीमच। रामपुरा थाना क्षेत्र के बेसला गांव के पास बुधवार सुबह तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। दरअसल, बैसला गांव से सटा हुआ टोला जूनापानी निवासी धन्ना लाल पिता कान्हाजी जब शौच के लिए जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले में धन्नालाल घबरा गए और उन्होंने अपने आप को तेंदुए से पंजे से छुड़ाया और भागे। धन्नालाल की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को भगाया।

इसी दौरान तेंदुआ भी मौके से भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल धन्नालाल को शासकीय चिकित्सालय रामपुरा पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व समीपस्त ग्राम रावली कुड़ी की सडक़ों पर गांधी सागर रोड पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिए जाने पर कुछ देर के लिए दो पहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। राहगीरों को सावधानी बरतने के लिए कहा था।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग के जिम्मेदारियां को अवगत कराया। लेकिन उन्होंने इस और अब तक ध्यान नहीं दिया। उनका कहना है कि वन विभाग संभव तक किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। इन दिनों दहशत का आलम यह है लोग अकेले जंगल या खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। लोगों का तेंदुए के आतंक के कारण जीना दुशवार हो रहा है।
बताया जा रहा है कि इन दिनों भीषण गर्मी है जिसके चलते तेंदुआ पानी की तलाश में सम्भवत: विचरण करते हुए इस इलाके में आ गया है।

क्योंकि खेतों और ग्रामीण इलाकों में पशुओं के पानी के लिए बनाई गई खेर व इंतजाम से उसे पानी मिल जाता है और छोटे-मोटे पशुओं का शिकार कर वह अपना पेट भी भर लेता है। इस वजह से वह यह इलाका नहीं छोड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकडक़र दूर वन क्षेत्र में छोड़ जाए ताकि ग्रामीण शांति से अपना जीवन यापन कर सकें।
जान बचाकर भागा ग्रामीण

घायल ग्रामीण धन्नालाल ने बताया कि मैं सुबह शौच के लिए जंगल जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। उससे अपने आपको बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाकर भाग हूं। इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया था।
तेंदुए को तलाश किया जा रहा फॉरेस्ट विभाग के एसडीओपी ने बताया कि आर पी परमार रामपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की जानकारी मिली है। उसका इलाज करवाया गया है।

शाम तक तेंदूए को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर प्लान बनाया जाएगा। गांधी सागर वन अभ्यारण से कई बार हमारे वन क्षेत्र में तेंदुआ आ जाता है। मवेशियों को भी शिकार बनाता रहा है। मवेशियों के शिकार पर नियमानुसार मुआवजा समय समय पर दिया जाता रहा है। गांधी सागर वन्य अभ्यारण क्षेत्र की टीम भी इस इलाके में तेंदुए को लेकर तलाश कर रही है।

Next Post

मतगणना में पूरी पारदर्शिता रखने कलेक्टर ने दिये निर्देश

Wed May 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email खरगोन. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा ने 29 मई को लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के लिए जिले के सभी 06 विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को मतगणना का सारा काम भारत निर्वाचन […]

You May Like