अंधे हत्याकांड का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बाकल। थाना बाकल पुलिस ने ग्राम चनपुरा में हुए कोटवार सीताराम वंशकार की हत्या का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 30 अगस्त को ग्राम चनपुरा स्थित आंगनवाड़ी आरोग्य केंद्र के कमरे में कोटवार सीताराम (60) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। प्रारंभ में ऐसा प्रतीत हुआ कि उन्होंने बीमारी से तंग आकर जहर खाया होगा, लेकिन पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर घसीटने के निशान, नीलापन तथा आंतरिक चोटें मिलने से हत्या की आशंका गहराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी व पसलियां टूटी होना पाया गया, जिसके आधार पर थाना बाकल पुलिस ने 31 अगस्त को हत्या का मामला पंजीबद्ध किया।जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का नाती जीवन वंशकार, आरोपी मनीष पटेल का मित्र था, जो आरोपी की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। इसी बात को लेकर मृतक और आरोपियों में विवाद हुआ। 29 अगस्त की रात मनीष पटेल (20) व उसके पिता अमर सिंह पटेल (47) ने मृतक के साथ मारपीट की। दरवाजे को लात मारकर खोलने से मृतक को आंख में चोट आई और वह गिर पड़ा। आरोपियों ने उसे घसीटा और बाहर निकालकर लाठी-डंडों तथा मुक्कों से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद मनीष घर में छिपा रहा जबकि अमर सिंह अपने ससुराल जिला पन्ना भाग गया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल, फिंगर प्रिंट अधिकारी अभिषेक प्यासी, प्रधान आरक्षक शिव सिंह, प्रधान आरक्षक अवधेश मिश्रा, आरक्षक राजभान, सूरलाल, अंकित व साइबर सेल आरक्षक प्रशांत सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

बाल्टी से पीट-पीट कर ईंट व्यवसायी की निर्मम हत्या

Mon Sep 1 , 2025
सिंगरौली। पति-पत्नी के विवाद में एक ईटा व्यवसायी यानी मालिक को महंगा पड़ गया। आरोपी ने ईटा व्यवसायी को बाल्टी से पीट-पीट कर मौत की नींद सुलाते हुये फरार हो गया। यह घटना नवानगर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दगांव की है। बीती रात करीब 11 बजे से लेकर 1 बजे […]

You May Like