किरायेदारी के विवाद में हुई थी महिला की हत्या, आरोपी महेश राय गिरफ्तार

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि मकान खाली कराने और पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते यह वारदात हुई थी।

आरोपी महेश राय, जो पहले उसी मकान में किरायेदार था, 21 अगस्त को मकान मालकिन शर्मन पाठक से विवाद में उलझ गया। विवाद बढ़ने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर महिला की मौके पर ही हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले सात महीनों से अपने बच्चों से मिलने की कोशिश कर रहा था और इस मामले में मकान मालकिन को जिम्मेदार मानता था। इसी नाराजगी में उसने घटना को अंजाम दिया।

डीआईजी ललित शाक्यवार ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद में दबिश देने के बाद अंततः नारायणपुर रोड से महेश राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

प्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने ग्वालियर में कल से रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

Thu Aug 28 , 2025
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में 29 एवं 30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में निवेशकों से रू-ब-रू होकर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं से अवगत करा कर सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि और ग्वालियर–चंबल एवं सागर संभाग में पर्यटन निवेश […]

You May Like