भाजपा की यात्रा में लगातार जुड़ रहे लोग, बढ़ रहा कारवां : शर्मा

भोपाल,  मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में लगातार कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने को लेकर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि पार्टी की यात्रा में लोग जुड़ते चले जा रहे हैं और कारवां बढ़ता जा रहा है।

श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज इंदौर के वरिष्ठ नेता और इंदौर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे पंकज संघवी और महू क्षेत्र के ताकतवर नेता पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार समेत कई और लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। धार जिले के धामनोद, रीवा, मऊगंज, टीकमगढ़ के कई कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की यात्रा में लोग जुडते चले जा रहे हैं और कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई बहनों ने भी सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Next Post

प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों को निवेश करने के लिए करें प्रोत्साहित-यादव

Fri Mar 15 , 2024
भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों में निवेश के लिए विश्वास पैदा करें। डॉ यादव मंत्रालय में निवेश प्रोत्साहन हेतु मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रॉ मटेरियल का उपयोग प्रदेश में ही उत्पाद बनाने […]

You May Like